हरियाणा में सड़क नेटवर्क होगा मजबूत, डबवाली से पानीपत तक बनेगा फोरलेन हाईवे; केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

पानीपत | हरियाणा सरकार प्रदेश में सड़क परिवहन को बेहतर बनाने के लिए बड़े कदम उठा रही है. इसी दिशा में डबवाली से पानीपत तक करीब 300 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे के निर्माण की योजना तैयार की गई है. इस एक्सप्रेसवे के बनने से यातायात सरल होगा और किसानों को भी लाभ मिलेगा. हाईवे निर्माण के लिए जिन किसानों की जमीनें अधिग्रहित की जाएंगी, उन्हें सरकार मुआवजा प्रदान करेगी.

Four Lane Highway

केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

केंद्र सरकार द्वारा इस हाईवे की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) के लिए 80 लाख रुपये की मंजूरी दी जा चुकी है. यह हाईवे प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ने का काम करेगा. 7 नेशनल हाईवे का कनेक्शन होगा, जिससे भारी वाहनों का दबाव कम होगा. इस परियोजना से उद्योगों को भी लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

यह हाईवे प्रदेश के 14 प्रमुख कस्बों को जोड़ने का काम करेगा. इसके बनने से पानीपत के उद्योगपतियों को सिरसा से कपास लाने के लिए एक आसान रास्ता मिलेगा. यह फोरलेन हाईवे गांव सिवाह से शुरू होकर सुताना, थर्मल, ऊंटला, नारा, असंध, नगुरां, उचाना, लीतानी, उकलाना, सनियाणा, भूना, रतिया, हांसपुर, सरदुलगढ़, रोडी, कालावाली से डबवाली तक विकसित होगा. फतेहाबाद जिले में यह हाईवे पंजाब बॉर्डर से शुरू होकर रतिया, भूना और सनियाणा तक पहुंचेगा.

इन इलाकों से गुजरेगा यह हाईवे

  • डबवाली
  • कालावाली
  • रोडी
  • सरदुलगढ़
  • हांसपुर
  • रतिया
  • भूना
  • सनियाणा
  • उकलाना
  • लीतानी
  • उचाना
  • नगुरां
  • असंध
  • सफीदों से पानीपत
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts