हरियाणा में पेड़ों को पेंशन दे रही सरकार, वन विभाग को फटाफट सूचना देकर उठाएं लाभ

पानीपत | हरियाणा के वन्य एवं वन्यजीव विभाग ने प्राण वायु देवता योजना के तहत पेंशन देने के लिए नए वृक्षों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस योजना के तहत वर्तमान में 3,819 वृक्ष पेंशन योजना का लाभ उठा रहे हैं. इस योजना का लाभ और अधिक वृक्षों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार (Haryana Govt) द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2025- 26 में इस योजना के तहत नए वृक्षों के चयन का फैसला लिया गया है.

tree

3 हजार रुपए मिलती है पेंशन

प्राण वायु देवता योजना के तहत, पंचायत भूमि, सार्वजनिक भूमि, निजी भूमि, सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं की भूमि, आबादी क्षेत्रों में 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के नए वृक्षों को (पूर्व में चयनित वृक्षों को छोड़कर) शामिल किया गया है, जिसके अंतर्गत 3 हजार रुपए सालाना पेंशन का लाभ दिया जा रहा है.

यह राशि उस भू- स्वामी या संस्था को दी जाएगी, जिसकी जमीन पर वृक्ष खड़ा है. यह पेंशन राशि प्राण वायु देवता वृक्ष की देखरेख व सुरक्षा पर खर्च की जाएगी. इस राशि में बुढ़ापा पेंशन राशि की तर्ज पर समय- समय पर इजाफा होता रहेगा.

30 जून तक करें आवेदन

जिन भू- स्वामियों की जमीन पर 75 साल या इससे ज्यादा आयु के वृक्ष मौजूद हैं, वह इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पत्र प्राप्त करने व जमा करने के लिए अपने क्षेत्र के वन राजिक अधिकारी व वन मंडल अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. आवेदन पत्र जमा कराने की लास्ट डेट 30 जून शाम 5 बजे तक होगी. प्राप्त आवेदनों पर अंतिम निर्णय जिला स्तरीय कमेटी द्वारा लिया जाएगा. अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

वन विभाग को दे सूचना

पानीपत वन विभाग रेंज अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि यदि किसी के घर, खेत या फिर अन्य जगह पर 75 साल या इससे ज्यादा बड़ा पेड़ हैं, तो वह व्यक्ति वन विभाग को सूचना देकर 3 हजार रुपए पेंशन का लाभ उठा सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.