हरियाणा में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार, इन नेताओं को मिली जगह; देखें लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) ने निकाय चुनाव से पहले ही अपने संगठन में विस्तार कर दिया है. इसमें 14 नेताओं को शामिल किया गया है. पार्टी द्वारा जारी की गई प्रदेश पदाधिकारी की सूची में 4 नेताओं को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, 1 को प्रदेश उपाध्यक्ष, 1 को प्रदेश संगठन मंत्री और 5 नेताओं को प्रदेश सचिव का जिम्मा सौपा गया है. साथ ही, प्रदेश कोषाध्यक्ष और यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष की भी घोषणा कर दी गई.

AAP Aam Aadmi Party

BJP को अकेले नहीं हरा सकती कांग्रेस- गुप्ता

इस बारे में जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि पार्टी द्वारा हरियाणा प्रदेश में 14 नए पदाधिकारी की लिस्ट जारी की गई है. इससे प्रदेश में पार्टी का आधार मजबूत होगा. उनकी पार्टी के लोग अब घर- घर जाकर लोगों को अपनी विचारधारा के बारे में जानकारी देंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि अगर BJP को हराना है, तो वह अकेले कांग्रेस नहीं कर सकती. आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश में मजबूती से लड़ेगी.

लिस्ट में आया इनका नाम

जिन 14 नेताओं की लिस्ट जारी की गई है, उनमें आदर्शपाल गुज्जर, सतीश यादव, इंदु शर्मा, बीर सिंह सरपंच (वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष), प्रो. छत्रपाल सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष), संजय सातरोडियो (प्रदेश संगठन मंत्री), अबाश चंदेला, मुख्तयार सिंह बाजीगर, कृष्ण बजाज, कमल बिसला, शिव कुमार रंगीला (प्रदेश सचिव), विकास नेहरा (यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष), दीपक जैन (प्रदेश कोषाध्यक्ष) और भीम सिंह महेशवाल (वंचित जनजातियां विंग का प्रदेश अध्यक्ष) के नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts