हरियाणा में बीजेपी सरकार पर मंडराया खतरा, विधानसभा में हुड्डा ने पेश किया अविश्वास पत्र प्रस्ताव

चंडीगढ़ । कृषि कानूनों को लेकर पहले ही दबाव झेल रही मनोहर लाल की अगुवाई वाली BJP-JJP गठबंधन सरकार के लिए कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव ने ओर मुश्किलें बढ़ाने का काम किया है. एक तरफ सरकार के खिलाफ किसान आंदोलित है वहीं दूसरी तरफ आज विधानसभा सभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस ने विधानसभा स्पीकर को मनोहर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है.

bhupender singh hooda

इस अविश्वास प्रस्ताव पर 23 विधायकों ने हस्ताक्षर किए हुए हैं जिसका कारण गठबंधन सरकार में भरोसा न होना बताया जा रहा है. इस दौरान आफताब अहमद, गीता भुक्कल समेत कई विधायक सचिवालय पहुंचे. कांग्रेस की ओर से 10 मार्च को इस अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.