पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जानिए पूरा मामला

पंचकूला | औधोगिक प्लांट आवेटन मामले में पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष ईडी कोर्ट में आज पूर्व सीएम भुपेंद्र हुड्डा सहित 20 आरोपी पेश हुए. जबकि मामले के दो आरोपी छुट पर रहें.

Bhupender Singh Hooda

आज मुख्य आरोपी में से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा को रेगुलर जमानत मिली है. इससे पहले पिछली सुनवाई 5 मार्च को हुई थी. जिसमें इन सभी 20 आरोपियों को अंतरिम जमानत मिली थीं. जिसकी अवधि आज खत्म हो गई थी.

आपको बता दे कि अब मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रेल को होगी. पिछली सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत 22 लोगों को नोटिस जारी किया हुआ था. अभी हाल ही, में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा व 21 अन्य लोगों के खिलाफ पंचकूला इंडस्ट्रियल प्लांट आवेटन मामले में चार्जशीट दायर की थी.

यह भी पढ़े -  रोहतक में दुष्यंत चौटाला ने साधा निशाना, बोले- "SYL और यमुना जल पर जवाब दे हरियाणा सरकार"
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.