दक्षिण हरियाणा से खाटूश्याम व दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2 परमानेंट ट्रेनों का मिला तोहफा

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा से रेलयात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि भारतीय रेलवे ने जयपुर- भिवानी- जयपुर और दिल्ली- रेवाड़ी- रींगस डेमू ट्रेन को नियमित करने का फैसला लिया है. इन ट्रेनों के अब परमानेंट चलने से नारनौल व आसपास के इलाकों की आबादी को बड़ी राहत पहुंचेगी. वहीं, साथ ही दिल्ली आवागमन के लिए एक और अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा का लाभ मिलेगा.

Indian Railways Train 2

इन ट्रेनों को किया गया नियमित

ट्रेन नंबर 09733/ 34, जयपुर- भिवानी- जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को अब नियमित कर दिया गया है. यह ट्रेन जयपुर से भिवानी के लिए नियमित रेलगाड़ी नंबर 59709 और वापसी में भिवानी से जयपुर के लिए नियमित रेलगाड़ी नंबर 59710 के साथ संचालित होगी.

खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 09633/ 34, रेवाड़ी- रींगस डेमू ट्रेन को भी नियमित कर दिया गया है. पहले यह रेलगाड़ी दिल्ली से रेवाड़ी (ट्रेन नंबर 74001) और रेवाड़ी से दिल्ली (ट्रेन नंबर 74004) के साथ संचालित होती थी. अब इस ट्रेन का विस्तार रींगस तक कर दिया गया है. इसके तहत, यह ट्रेन दिल्ली से रींगस के लिए नियमित ट्रेन नंबर 74041 तथा वापसी में दिल्ली से रींगस के लिए ट्रेन नंबर 74042 के साथ संचालित होगी. इस ट्रेन के रींगस तक विस्तार से रेवाड़ी ही नहीं बल्कि दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र से खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में पेट्रोल- डीजल मालवाहकों की होगी छुट्टी, 2027 से सिर्फ EV को मिलेगा रजिस्ट्रेशन

दैनिक रेल यात्री संघ के प्रधान ने बताया कि इन दोनों ही ट्रेनों को नियमित करने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी. अब रेलवे द्वारा इन मांगों को स्वीकार करते हुए ट्रेनों के नियमित संचालन का आदेश जारी किया गया है. इस फैसले से इस रूट पर सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों को राहत पहुंचेगी. उन्हें अतिरिक्त ट्रेन सुविधा का लाभ मिलेगा जिससे उनकी यात्रा आरामदायक हो जाएगी. उन्होंने इस फैसले के लिए रेलवे का आभार व्यक्त किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.