दिल्ली से रेवाड़ी- बावल की दूरी चंद मिनटों में होगी पूरी, नमो भारत ट्रेन के RRTS कॉरिडोर को मिली मंजूरी

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा के कई जिलों की एक बड़ी आबादी के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि केंद्र सरकार ने बहुप्रतीक्षित दिल्ली- गुरुग्राम- रेवाड़ी- बावल सेमी हाईस्पीड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) को मंजूरी प्रदान कर दी है. केंद्रीय आवास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पत्र लिखकर यह जानकारी साझा की है.

Rapidx Train

रेवाड़ी में 36 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

कुल 164 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर दिल्ली, गुरुग्राम, धारूहेड़ा और बावल जैसे औद्योगिक और आवासीय केंद्रों को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. इस प्रोजेक्ट पर 36 हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है. इस रूट पर पहले चरण में नमो भारत ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से हरियाणा के बावल तक सफर करेगी.

राव इंद्रजीत की मेहनत लाई रंग

गुरुग्राम लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह लंबे समय से इस प्रोजेक्ट की मजबूती से पैरवी कर रहे थे. उन्होंने दिल्ली- गुरुग्राम और रेवाड़ी रोड पर ट्रैफिक जाम और राजस्व के नुकसान का हवाला देते हुए इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का तर्क दिया. वर्तमान में दिल्ली से रेवाड़ी और बावल का सफर तय करने में घंटों के ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है. RRTS के शुरू होने पर यह दूरी कुछ ही मिनटों में तय हो सकेगी. इससे न केवल नौकरीपेशा लोगों को सुविधा होगी बल्कि धारूहेड़ा और बावल के औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

प्रस्तावित स्टेशनों की सूची

  • सराय काले खां
  • जोर बाग
  • मुनिरका
  • एरोसिटी
  • उद्योग विहार
  • गुरुग्राम सेक्टर-17
  • राजीव चौक
  • खेड़की दौला
  • मानेसर
  • पंचगांव
  • बिलासपुर चौक
  • धारूहेड़ा
  • MBIR
  • रेवाड़ी
  • बावल
  • SNB
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.