रेवाड़ी के 2 गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी, महाग्राम योजना में शामिल करेगी हरियाणा सरकार

रेवाड़ी | हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र से रेवाड़ी जिले के दो गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां गांव आकेड़ा एवं घटाल महानियावास को मर्ज कर महाग्राम योजना में शामिल किया जाएगा. इसके लिए एडीसी और सीईओ जिला परिषद की संयुक्त विभागीय कमेटी का गठन किया गया है. रेवाड़ी से बीजेपी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव द्वारा उठाई गई मांग के जवाब में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने यह जानकारी दी है.

Unauthorised Colonies

निर्धारित मानकों पर खरा

बीजेपी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि गांव आकेड़ा व घटाल महानियावास में कई कालोनियां बसी हुई है जो आपस में ज्वाइंट हैं. इन्हें कंबाइंड कर महानगर घोषित किया जाए. यह क्षेत्र भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से सटा हुआ है. इनकी आबादी का आंकड़ा नियमानुसार 12 हजार से ज्यादा हैं और यहां किराए पर रहने वाले लोगों की संख्या को भी गिना जाए तो यह आंकड़ा बढ़कर 25 हजार के आसपास हैं. ऐसे में इसे महानगर घोषित किया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि ज्वाइंट कमेटी में जिला उपायुक्त को भी शामिल किया जाएं. ड्रेन आउट करने के लिए पंचायत विभाग ने सीवर लाइन के लिए दोनों गांवों के लिए 3 करोड़ से ज्यादा का प्रपोजल दिया था. ऐसे में लाइन बिछाकर राहत दी जा सकती है.

महाग्राम में होंगे शामिल

पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आकेड़ा की जनसंख्या 514 और घटाल महानियावास की जनसंख्या 4,629 है. दोनों पंचायतों के पास ग्राम पंचायत की भूमि नहीं है. 10 हजार से अधिक की आबादी हो तो उसे महाग्राम में तब्दील कर सीवर लाइन बिछाई जा सकती है. दोनों गांवों को मर्ज कर महाग्राम योजना में शामिल कर सीवर लाइन डाल दी जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.