हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, शहीद सिद्धार्थ यादव के नाम पर होगा रेवाड़ी एम्स का नामकरण

रेवाड़ी | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव वीरवार को रेवाड़ी के सेक्टर- 18 स्थित शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के घर शोक व्यक्त करने पहुंची थी, जहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सिद्धार्थ आखिरी सांस तक एक असली योद्धा की तरह लड़ा और एक पूरे गांव को खतरे से बचाते हुए उसने बहादुरी का परिचय दिया है.

Aarti Rao Haryana

सिद्धार्थ के बलिदान पर गर्व

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि सिद्धार्थ यादव ने जिस बहादुरी से खुद को आगे रखते हुए न केवल अपने एक साथी पायलट को बचाया बल्कि एक पूरे गांव को बचाते हुए उसने बहुत बहादुरी दिखाई. उन्होंने कहा कि वे हरसंभव प्रयास करेगी कि रेवाड़ी में बन रहे एम्स का नामकरण शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के नाम पर करवाया जाए. आरती राव ने कहा कि उन्हें शहीद सिद्धार्थ यादव की शहादत पर गर्व है.

परिजनों ने सौंपा मांग पत्र

शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के पिता सुशील यादव ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें शहीद सिद्धार्थ यादव के नाम पर रेवाड़ी एम्स का नामकरण, गढी बोलनी चौक व सड़क और नारनौल बाईपास के इंटर सेक्शन पर पड़ने वाले चौक का नामकरण करने की बात कही गई है. उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ यादव देश का बेटा था. उन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया है. अगर उनकी मांग को प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत किया जाता है, तो युवाओं को प्रेरणा मिलेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.