वर्ल्ड किंग से सम्मानित हरियाणा के नरेंद्र का आस्ट्रेलिया में चयन, तीसरी बार फतह करेगा सबसे ऊंची चोटी

रेवाड़ी | हरियाणा की युवा पीढ़ी की सफलता के चर्चे देश- दुनिया में लगातार जारी है. इसी कड़ी में रेवाड़ी जिले के नेहरुगढ़ गांव के युवा पर्वतारोही नरेंद्र का चयन आस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी कोजसको के लिए हुआ है. नरेंद्र तीसरी बार इस चोटी को फतह करने का मिशन शुरू करेगा. इस अभियान का आयोजन इंडिया माउंटेनियरिंग एसोसिएशन (IMA) ने किया है.

Narendra Yadav

नरेंद्र 11 अगस्त को इस अभियान को पूरा करने के लिए आस्ट्रेलिया रवाना होगा. वह इस चोटी पर विजय हासिल करने वाला पहला शख्स होगा, जो दोनों मौसम सर्दी और गर्मी में आरोहण करेगा. इस अभियान को लेकर नरेंद्र ने उत्साह भरे स्वर में कहा है कि एक बार फिर आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने को लेकर बेकरार हो रहा हूं.

नरेंद्र के नाम रिकार्ड्स की झड़ी

नरेन्द्र ने 5 महाद्वीपों की सबसे ऊँची चोटियों को फतह कर कई विश्व रिकार्ड कायम कर दुनिया में हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है. 2012 में पर्वतारोहण के बेसिक, 2013 में एडवांस, 2015 में एमओआई, 2022 में सर्च एंड रेस्क्यू के साथ सभी कोर्स पास किए हैं. इसमें माउंट एवरेस्ट को 2016 व 2022 में 6 दिन में बिना अनुकूलन वातावरण के फ़तह करने का भी रिकॉर्ड है.

इसके अलावा, किलिमंजारो को तीन बार, एलब्रुस को ट्रैवल्स में दो बार, कोजास्को व ऑस्ट्रेलिया की 10 सबसे ऊंची चोटियों को दो बार, दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी एकंकागुआ व उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी देनाली को फ़तह कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ से खिलाड़ियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस गांव में बनेगा नया खेल स्टेडियम

अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी फतह करने का लक्ष्य

12 साल की उम्र में स्कूली शिक्षा के दौरान ही नरेंद्र ने जम्मू- कश्मीर की पहाड़ियों पर चढ़कर अपने पर्वतारोहण की प्रारंभिक शुरुआत कर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे. साल 2008 में उन्होंने नियमित तौर पर पर्वतारोहण का अभ्यास शुरू कर दिया था. मात्र 19 साल की आयु में नरेंद्र ने 6512 मीटर ऊंची भागीरथी- टू व 5612 मीटर ऊंची डीकेडी- टू के साथ कालिंदी पास व वासुकी ताल पास लेह, गढ़वाल चोटी को फतेह करके सबसे कम उम्र का पर्वतारोही होने का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया था.

वर्ल्ड किंग से सम्मानित

दुनिया भर की सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थाओं से हरियाणा का लाल नरेंद्र वर्ल्ड किंग का सम्मान हासिल कर चुका है. अब उनका अगला टारगेट अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी विंसन पर तिरंगा झंडा फहराकर भारत देश का गौरव बढ़ाना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.