रेवाड़ी IGU की पूरक परीक्षाओं के लिए 20 मार्च तक फिर खुला पोर्टल, रिअपीयर वाले भी कर पाएंगे आवेदन

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले में स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU) मीरपुर और संबंधित कॉलेज कि विद्यार्थियों के लिए मई 2025 की परीक्षाओं के लिए आवेदन पोर्टल को दोबारा से खोला गया है. इच्छुक छात्र 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि IGU ने अंतिम से पहले के सेमेस्टर के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए पोर्टल खोला है.

IGU Meerpur

इसमें यूजी/ यूजी (ऑनर्स) के तहत बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बायोटेक, बीजेएमसी, बीए ऑनर्स, बीएससी (ऑनर्स), बीकॉम (ऑनर्स) के पांचवें सेमेस्टर के छात्र शामिल हैं.

यह विद्यार्थी भी कर पाएंगे आवेदन

एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएसडब्लू, एलएलएम, एम.फार्मेसी के तीसरे सेमेस्टर, पीजी ऑनर्स (एमकॉम ऑनर्स) के पांचवें और नौवें सेमेस्टर, बीटेक, बी.फार्मेसी और बीएचएमसीटी के सातवें सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं.आईटी और प्रबंधन पाठ्यक्रमों जैसे एमबीए, एमसीए, एमटेक के तीसरे सेमेस्टर, पीजीडीसीए के प्रथम सेमेस्टर, एलएलबी (3 वर्ष) के पांचवें सेमेस्टर और एलएलबी (5 वर्ष) के नौवें सेमेस्टर के लिए भी यह पोर्टल खुला हुआ है.

यह भी पढ़े -  रेलवे का बड़ा फैसला, रेवाड़ी- रींगस स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी अवधि; यात्रियों को मिलेगी राहत

20 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

जो विद्यार्थी उनके लिए आवेदन करना चाहे, तो वह निर्धारित फीस के साथ 20 मार्च 2025 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. इस बारे में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर विपुल यादव ने बताया कि वह विद्यार्थी जो अंडरग्रैजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा के अंतिम वर्ष में है. इनके ऑड सेमेस्टर में किसी सब्जेक्ट में कम्पार्टमेंट आई हुई है तो वह भी आवेदन कर सकते हैं, ताकि वह दिसंबर की परीक्षाओं के लिए इंतजार न करते हुए अपने डिग्री को समय पर प्राप्त कर सकें.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts