रेवाड़ी | ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. उत्तर रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि जयपुर मण्डल के जयपुर- बांदीकुई रेल खण्ड पर स्थित दौसा स्टेशन पर नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है. इसके चलते 4 अप्रैल को कई ट्रेनें रूट डायवर्ट से संचालित होगी और 5 अप्रैल को कई ट्रेनें रद्द रहेगी.
रूट डायवर्ट से संचालित होगी यह ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 12915, साबरमती- दिल्ली 4 अप्रैल को साबरमती से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग फुलेरा- जयपुर- अलवर- रेवाड़ी के स्थान पर चलने की बजाय परिवर्तित मार्ग फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी होकर संचालित होगी. इस दौरान बीच रास्ते रींगस, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 15014, काठगोदाम- जैसलमेर 4 अप्रैल को काठगोदाम से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग रेवाड़ी- अलवर- जयपुर- फलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- रींगस- फुलेरा होकर संचालित होगी. इस दौरान बीच रास्ते नारनौल, नीम का थाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करगी.
- ट्रेन नंबर 20964, वाराणसी- साबरमती 4 अप्रैल को वाराणसी से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी- अलवर- जयपुर- फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- रींगस- फुलेरा होकर संचालित होगी. इस दौरान बीच रास्ते नारनौल, नीम का थाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
रद्द ट्रेनों की सूची
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 09635, जयपुर- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 5 अप्रैल को रद्द रहेगी. इसके अलावा, ट्रेन नंबर 09636, रेवाड़ी– जयपुर स्पेशल ट्रेन भी 5 अप्रैल को रद्द रहेगी.
