खुशखबरी: त्योहारी सीजन पर रेलयात्रियों का सफर होगा आसान, 30 ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या

रेवाड़ी | त्योहारी सीजन पर भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों को राहत भरी खबर सुनाई है. दिवाली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हरियाणा में होकर गुजरने वाली 30 ट्रेनों में 57 कोच अस्थाई तौर पर जोड़े गए हैं.

Train Railways

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि त्योहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर विशेष काउंटर स्थापित किए गए हैं. पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लगातार स्पेशल ट्रेनों के बारे में अनाउंसमेंट किया जा रहा है.

ये हैं ट्रेनों की पूरी लिस्ट

  • ट्रेन नंबर 22471/ 72, बीकानेर- दिल्ली सराय- बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 1 से 30 नवंबर तक तथा दिल्ली सराय से 3 नवंबर से 2 दिसंबर तक 01 सैकेंड एसी व 1 द्वितीय शयनयान एवं 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 20473/ 74, दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 1 से 30 नवंबर तक तथा उदयपुर सिटी से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 सैकेंड एसी व 1 द्वितीय शयनयान एवं 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 19613/ 12, अजमेर- अमृतसर- अजमेर ट्रेन में अजमेर से 2 से 30 नवंबर तक तथा अमृतसर से 3 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 19611/ 19614, अजमेर- अमृतसर- अजमेर ट्रेन में अजमेर से 2 से 30 नवंबर तक तथा अमृतसर से 3 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 12065/ 66, अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला- अजमेर जन शताब्दी ट्रेन में 1 से 30 नवंबर तक 1 द्वितीय कुर्सीयान व 1 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 19701/ 02, जयपुर- दिल्ली कैंट- जयपुर ट्रेन में जयपुर से 1 से 30 नवंबर तक तथा दिल्ली कैंट से 3 नवंबर से 2 दिसंबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 20409/ 10, दिल्ली कैंट- बठिंडा- दिल्ली कैंट ट्रेन में 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 12482/ 81, श्रीगंगानगर- दिल्ली- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन में श्रीगंगानगर से 1 से 30 नवंबर तक एवं दिल्ली से 2 नवंबर 1 दिसंबर तक 1 थर्ड एसी व 3 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 14731/ 32, दिल्ली- बठिंडा- दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली से 1 से 30 नवंबर तक एवं बठिंडा से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 थर्ड एसी व 3 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 14717/ 18, बीकानेर- हरिद्वार- बीकानेर ट्रेन में बीकानेर से 1 से 29 नवंबर तक एवं हरिद्वार से 2 से 30 तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 14725/ 26, भिवानी- मथुरा- भिवानी ट्रेन में भिवानी से 1 से 30 नवंबर तक एवं मथुरा से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 14795/ 96, भिवानी- कालका- भिवानी ट्रेन में 3 नवंबर से 2 दिसंबर तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 14705/ 06, भिवानी- ढेहर का बालाजी- भिवानी ट्रेन में 4 नवंबर से 3 दिसंबर तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 14888/ 87, बाड़मेर- ऋषिकेश- बाड़मेर ट्रेन में बाड़मेर से 1 से 30 नवंबर तक एवं ऋषिकेश से 3 नवंबर से 2 दिसंबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 14816/ 15, ऋषिकेष- श्रीगंगानगर- ऋषिकेश ट्रेन में ऋषिकेश से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक एवं श्रीगंगानगर से 3 नवंबर से 2 दिसंबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 14735/ 36, श्रीगंगानगर- अम्बाला- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में 1 से 30 नवंबर तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 14715/ 16, हिसार- जयपुर- हिसार ट्रेन में हिसार से 1 से 30 नवंबर तक एवं जयपुर से 4 नवंबर से 3 दिसंबर तक 2 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 19617/ 18, मदार- रेवाड़ी- मदार ट्रेन में 1 से 30 नवंबर तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 19620/ 19, रेवाड़ी- फुलेरा- रेवाड़ी ट्रेन में 1 से 30 नवंबर तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 09632/ 31, रेवाड़ी- हिसार- रेवाड़ी ट्रेन में 1 से 30 नवंबर तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 19622/21, रेवाड़ी- फुलेरा- रेवाड़ी ट्रेन में 1 से 30 नवंबर तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 09635/ 36, जयपुर- रेवाड़ी- जयपुर ट्रेन में 1 से 30 नवंबर तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 14118/17, भिवानी- प्रयागराज- भिवानी ट्रेन में 1 से 30 नवंबर तक एवं प्रयागराज से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 12985/ 86, जयपुर- दिल्ली सराय- जयपुर ट्रेन में 1 से 30 नवंबर तक 1 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 04805/ 06, भगत की कोठी- ओखा- भगत की कोठी ट्रेन में भगत की कोठी से 2 से 16 नवंबर तक एवं ओखा से 3 से 17 नवंबर तक 2 थर्ड एसी, 2 द्वितीय शयनयान व 1 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 14714/ 13, दिल्ली सराय- सीकर- दिल्ली सराय ट्रेन में 1 से 29 नवंबर तक 1 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 22464/ 63, बीकानेर- दिल्ली सराय- बीकानेर ट्रेन में 2 से 30 नवंबर तक एवं दिल्ली सराय से 3 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 12463/ 64, दिल्ली सराय- जोधपुर- दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 6 से 27 नवंबर तक एवं जोधपुर से 7 से 28 नवंबर तक 1 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 20487/ 88, बाड़मेर- दिल्ली- बाडमेर ट्रेन में बाड़मेर से 4 से 28 नवंबर तक एवं दिल्ली से 5 से 29 नवंबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 12983/ 84, अजमेर- चंडीगढ- अजमेर ट्रेन में में अजमेर से 1 से 29 नवंबर तक एवं चंडीगढ से 2 से 30 नवंबर तक 1 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.
यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.