हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, होली के त्यौहार पर चलेगी 2 स्पेशल ट्रेनें; देखे शेड्यूल

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. होली पर्व पर अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे (Indian Railways) ने हरियाणा के रास्ते 2 स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है. टनकपुर- दौराई- टनकपुर त्रि- साप्ताहिक स्पेशल के अलावा ओखा- दिल्ली सराय- ओखा के बीच इन ट्रेनों का संचालन होगा.

Indian Railway

टनकपुर-दौराई त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 05097, टनकपुर-दौराई त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 22 से 29 मार्च तक (4 ट्रिप) टनकपुर से प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार व बुधवार को 18.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.40 बजे दौराई पहुंचेगी.

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 05098, दौराई-टनकपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 23 से 30 मार्च तक (4 ट्रिप) दौराई से प्रत्येक शनिवार, मंगलवार व गुरुवार को 16.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.35 बजे टनकपुर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर ठहराव

ये ट्रेन खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़ व अजमेर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी. ट्रेन में 1 सेकेंड AC, 3 थर्ड AC, 7 द्वितीय शयनयान, 5 द्वितीय साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती

ओखा-दिल्ली सराय-ओखा (1) ट्रिप) स्पेशल ट्रेन

वहीं, ट्रेन नंबर 09523, ओखा- दिल्ली सराय सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 19 मार्च मंगलवार को ओखा से 10 बजे रवाना होकर बुधवार को 10.10 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09524, दिल्ली सराय-ओखा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 20 मार्च बुधवार को दिल्ली सराय से 13.20 बजे रवाना होकर गुरुवार को 13.50 बजे ओखा पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

यह ट्रेन द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, सुरेंद्रनगर, विरमगाम, महेसाना, ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर व रेवाड़ी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.