घर में पूजा करवाना पड़ा महंगा, 25 ताेले सोना लेकर बाबा फरार

रोहतक । आए दिन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. एक नया मामला सामने आया है. एक व्यक्ति पूजा कराने के बहाने घर से 25 तोले सोना  ठग कर ले  गया. पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Tantrik

पूजा के नाम पर बाबा ने ठगा 25 तोला सोना 

सेक्टर 3 निवासी संदीप ने बताया कि 2 अप्रैल को उनके घर में धार्मिक पूजा करवाई गई थी. जिसमें शीला बाइपास के समीप बाबा सिकंदर को पूजा करने के लिए घर पर बुलाया गया था. बाबा ने मां-बाप को बताया कि उनके घर की स्थिति खराब चल रही है. जिसकी वजह से आए दिन उनके घर में झगड़े हो रहे हैं.   इसकी वजह से काम में कोई भी फायदा नहीं हो रहा और जो भी काम कर रहे हैं उसमें नुकसान ही हो रहा है. पूजा के जरिए इस स्थिति को ठीक किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

परिवार के सदस्य उनके झांसे में आ गए. बाबा ने कहा कि घर में रखे हुए आभूषणों का शुद्धिकरण करना पड़ेगा. जिसके कारण परिवार के सदस्यों ने उन्हें 25 तोला सोना दे दिया. बाबा सोने की पोटली बनाकर उनकी पूजा करने लगा और कहा कि इस पोटली को आप अभी नहीं खोल सकते,  अगले दिन खोलना होगा. बाबा ने उस पोटली को अन्य पोटली से बदल दिया और वह लेकर फरार हो गया. अगले दिन वह उस कार्यालय में गए तो वहां ताला लगा मिला. इसके बाद उन्होंने पुलिस में केस दर्ज करवाया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.