हरियाणा के इस चिड़ियाघर में 7 बब्बर शेरों को दिया गया नाम, वन मंत्री ने किया जंगल सफारी के निर्माण का ऐलान

रोहतक | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन और वन्य मंत्री राव नरबीर सिंह रोहतक के तिल्यार झील स्थित चिड़ियाघर में पहुंचे. यहाँ उन्होंने बब्बर शेरों के नामकरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की. इस दौरान 3 नर और 4 मादा बब्बर शेरों के नामकरण किए गए. इनमें 5 बच्चे भी शामिल थे. नर बब्बर शेरों का नाम चैतन्य, वीरू और संजय रखा गया, जबकि मादा शेरों के नाम दिया, नव्या, चंचल और अन्नू रखे गए.

Lion

PM मोदी करेंगे जंगल सफारी का उद्घाटन

इस मौके पर मंत्री ने ऐलान किया कि अरावली क्षेत्र में 10,000 एकड़ में जंगल सफारी का निर्माण किया जाएगा, जो कि 6 महीने के भीतर तैयार कर ली जाएगी. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. मंत्री ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के दिशा- निर्देशों के अनुसार ही इस सफारी का विकास किया जाएगा.

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल के दौरान इस सफारी का क्षेत्र पर्यटन विभाग को ट्रांसफर कर दिया गया था, लेकिन अब इसे उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार केवल वन और वन्य जीव विभाग ही विकसित करेगा. इसके कारण इस सफारी का क्षेत्र फिर से वन और वन्य जीव विभाग को सौंपा जाएगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

अरावली क्षेत्र में लगाए जाएंगे और पेड़

मंत्री नरबीर सिंह ने बताया कि हाल ही में उन्होंने शारजाह में दुनिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी का दौरा किया. उन्होंने कहा कि अरावली क्षेत्र में वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए पेड़ लगाए जाएंगे और इस संबंध में कार्य योजना तैयार की जा चुकी है.

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश का आगामी बजट हर वर्ग के हित को ध्यान में रखते हुए पेश किया जाएगा. अंत में उन्होंने कहा कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts