हरियाणा के इस शहर में 86 कालोनियां अवैध, भूलकर भी न खरीदें प्लॉट; एक झटके में गंवा बैठेंगे उम्र भर की जमा पूंजी

रोहतक | हरियाणा में यदि आप भी प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. कहीं ऐसा न हो कि आपकी जीवनभर की पूंजी एक झटके में तबाह हो जाएं. रोहतक के डीसी धीरेन्द्र खड़गटा ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे जिला प्रशासन द्वारा चिह्नित की गई अवैध कालोनियों में खरीद- फरोख्त न करें. उन्होंने बताया कि नगर योजनाकार कार्यालय द्वारा 86 अवैध काॅलोनियां चिह्नित की गई है.

Unauthorised Colonies

एक झटके में गंवा बैठेंगे उम्र भर की कमाई

रोहतक डीसी धीरेन्द्र खड़गटा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा चिह्नित 86 अवैध कालोनियों में नियमानुसार विभागीय कार्रवाई (तोड़- फोड़ व FIR) अमल में लाई जा रही है और भविष्य में भी उपरोक्त के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. यह चिह्नित कालोनियां नियमितिकरण पॉलिसी के तहत नहीं आती है.

जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपनी उम्र भर की जमा पूंजी अवैध निर्माणों में या डीलर/ भू- मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें और ना ही कोई अवैध निर्माण करें अन्यथा अवैध निर्माणकर्ता स्वयं जिम्मेदार होगा क्योंकि अवैध कालोनियों पर विभागीय कार्यवाही (तोड़- फोड़) समय- समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जाती रहेगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

अवैध कालोनियों की सूची जारी

इसलिए अपनी उम्र भर की मेहनत से कमाई गई जमा पूंजी को डीलर/ भू- माफिया के झूठे बहकावे में आकर व्यर्थ न गंवाएं. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की खरीद- फरोख्त करने से पहले उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर आकर पूछताछ कर सकते हैं. सुमनदीप ने बताया कि 86 अवैध कालोनियों की सूची स्थानीय तहसील कार्यालय एवं लघु सचिवालय में चस्पा दी गई है. ऐसे में लोगों से अनुरोध है कि हमारे द्वारा दी गई सूचना पर अवश्य गौर करें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.