हरियाणा के इस जिले में बन रहा नया जेल, हाई अलर्ट निगरानी में रहेंगे गुरमीत राम रहीम समेत बड़े अपराधी

रोहतक | हरियाणा के रोहतक में राज्य की पहली हाई सिक्योरिटी जय बनाई जाएगी. इसके लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. बता दें कि यह जेल पूरी तरह से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा. यहां की सुरक्षा व्यवस्था काफी टाइट रहेगी, ताकि सभी अपराधियों पर विशेष नजर रखी जा सके. जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा.

Jail

सुनारियां जेल में फिलहाल 1319 कैदी बंद है, जिनकी सुरक्षा के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं. हालांकि, अभी भी कैदियों को कड़ी सुरक्षा के बीच ही रखा जा रहा है, लेकिन हाई सिक्योरिटी जय बनने के बाद सुरक्षा चार गुना बढ़ जाएगी.

19 एकड़ जमीन में बनकर होगा तैयार

इसका निर्माण 19 एकड़ जमीन में की जा रही है. जेल मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा ने मामले को लेकर कहा कि इस संबंध में उन्होंने जेल अधीक्षक सत्यवान और उप जेल अधीक्षक दिनेश यादव से बातचीत की है और पूरा जायजा लिया है. इसका निर्माण कार्य इसी साल पूरा हो जाएगा. सुरक्षा की दृष्टि से इस जेल को कंक्रीट और सीमेंट के इस्तेमाल से तैयार किया जा रहा है. इसके अलावा, बिजली का पॉइंट किसी भी सेल में नहीं रखा जाएगा.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

सफाई का रहेगा ध्यान

जेल परिसर में सफाई व्यवस्था काफी अच्छी रहेगी, जिससे किसी को दिक्कत ना हो. किसी भी तरीके का नशीला पदार्थ कैदियों तक ना पहुंच पाए, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है. बता दें कि इस जेल में रेप और हत्या के मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम सजा काट रहा है. इसके अलावा, जम्मू के कुख्यात आतंकवादी भी इसी जेल में बंद है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.