भाजपा का कोई भी विधायक आए नंगा करके बंदी बना लो- अभय सिंह चौटाला

रोहतक । पंजाब में तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे आंदोलनकारी किसानों ने जिस तरह से बीजेपी विधायक के कपड़े फाड़ कर उसे नंगा कर दिया. अभय सिंह चौटाला भी हरियाणा के आंदोलनकारी किसानों को ऐसा कुछ करने की नसीहत दे रहे हैं. बता दें कि रोहतक के मकडोली टोल प्लाजा पर चल रहे किसानों के धरने पर इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला पहुंचे. जहां उन्होंने मंच से ऐलान कर दिया कि भाजपा का कोई भी विधायक अगर आए, तो उसके साथ ऐसा ही सुलूक किया जाए.

ABHAY

अभय सिंह चौटाला ने दिया भड़काऊ बयान 

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जब भाजपा के नेता विपक्ष में थे,  तो  वे किसानों की मांग उठाने के लिए कपड़े निकाल कर प्रदर्शन करते थे. उन्होंने विधानसभा में यह कहा था कि अब लोग उनके कपड़े उतारना शुरू कर देंगे. ऐसा ही पंजाब में भाजपा के विधायक के साथ देखने को मिला था. उन्होंने तो मंच से ही ऐलान कर दिया था कि अगर भाजपा का कोई विधायक आता है तो उसे नंगा करके पॉल के साथ बांध दो.

यह भी पढ़े -  हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट

उन्होंने कहा कि हमने भी विधानसभा में अध्यादेश को लेकर आवाज उठाई, लेकिन कांग्रेस ने विधानसभा में 3 कृषि कानूनों को लेकर वाकआउट कर दिया था. हुड्डा ने इस पर कोई आवाज नहीं उठाई थी. मैंने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर यात्रा की और 26 जनवरी तक कानून वापस नहीं करने को लेकर अपने इस्तीफा देने की बात कही और मैंने इस्तीफा भी दिया. अभय ने कहा कि उससे पहले कांग्रेस में बीजेपी के नेताओं और मेरे चाचा रणजीत सिंह ने भी फोन करके कहा था कि किसान लाल किले पर झंडा फहराने को लेकर बदनाम हो गए इसका कोई फायदा नहीं हुआ.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.