अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बलराज कुंडू का बड़ा बयान, जाने क्या कहा

महम । इनकम टैक्स की रेड के बाद  महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू आज पहली बार महम पहुंचे. यहां पहुंच कर उन्होंने अपने कार्यालय में अपने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की.

balraj kundu

बलराज कुंडू ने कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर उठाए सवाल 

पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा,  जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के पास संख्या बल है. इसलिए सरकार गिरने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि मुझे तो यह समझ नहीं आ रहा कि कांग्रेस किस आधार पर अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है. क्योंकि बीजेपी के पास 40 विधायक हैं, इसके साथ ही उन्हें 10 जेजेपी के नेताओं का समर्थन प्राप्त है. पांच निर्दलीय विधायक उनके पक्के हैं. जेजेपी और निर्दलीय विधायक तो ऐसे है,  यदि बीजेपी धक्का मार कर बाहर करें,तो भी वह बाहर नहीं जाएंगे.

अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 32 ही मत डले 

वही विधायक सोमवीर सांगवान का अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में जाने की संभावना पर उन्होंने कहा कि अभी तक कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 32 मत ही हुए हैं. जिसमें से 30 कांग्रेस के,एक सोमबीर संगवान का, और लास्ट में वह खुद ही तो मत देंगे. इन सब को मिलाकर 32 ही मत हुए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे में मुझे तो नहीं लगता कि प्रदेश सरकार गिरने वाली है.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के लिए हरियाणा कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, इन प्रत्याशियों पर खेला दांव
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.