नए साल पर रोहतक रोड़वेज डिपो को बड़ी सौगात, बेड़े में शामिल होंगी 8 नई बसें

रोहतक | नए साल पर रोड़वेज डिपो रोहतक को 8 नई बसों की सौगात मिलने जा रही है. गुरुग्राम में ये बसें बनकर तैयार हो चुकी है और इन पर रंग- रोगन किया जा रहा है. जैसे ही काम पूरा होता है इन बसों को रोहतक डिपो के लिए रवाना कर दिया जाएगा. रोहतक डिपो में पहुंचने पर इन बसों को लंबे रूटों पर उतारा जाएगा और लंबे रूटों पर चल रही बसों को लोकल रूटों पर दौड़ाया जाएगा.

Haryana Roadways Bus

बता दें कि पिछले साल हरियाणा सरकार ने घोषणा की थी कि हरियाणा रोड़वेज बेड़े में 800 नई बसों को शामिल किया जाएगा. ऐसे में 8 नई बसें रोहतक डिपो को मिलेगी. फिलहाल, रोहतक डिपो में 175 बसें ऑनरूट है वो आबादी के हिसाब से बहुत कम है और जैसे- तैसे करके रोड़वेज प्रबंधन द्वारा काम चलाया जा रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली, सोनीपत, करनाल और हिसार रूट पर है. वहीं, ग्रामीण रूटों पर भी लोग बसों की कमी से जूझ रहे हैं.

जनवरी के पहले सप्ताह में मिलेगी बसें

वर्कशॉप मैनेजर सुरेन्द्र सिवाच ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में डिपो में 8 नई बसें शामिल हो जाएगी. इन बसों को लंबे रूटों पर उतारा जाएगा. नई बसें आने से पुरानी बसों को लोकल रूटों पर चलाया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रियों को सुविधा उपलब्ध होगी. पिछले दो साल में डिपो की 35 बसें कंडम घोषित हो चुकी है और डिपो बसों की भारी कमी से जूझ रहा है. ऐसे में नई बसें आने से कुछ हद तक राहत पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

डिपो को मिलनी है 40 बसें

रोहतक जीएम भारत भूषण गोगिया ने बताया कि डिपो को 40 नई बसें मिलनी है लेकिन अभी 8 नई बसें ही डिपो में शामिल हो रही है. साल 2023 में 32 और नई बसें मिलने की उम्मीद है. सभी बसों को ऑन रूट किया जाएगा. इससे यात्रियों खासकर शहर पढ़ने आने वाले स्टूडेंट्स की सुविधा में इजाफा होगा. वहीं, ग्रामीण रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे ताकि लोगों को बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़े.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.