हरियाणा में 2 दिन तक रहेगा सिनेमा का जलवा, 24 फिल्मों की स्क्रीनिंग के बीच जुटेंगे ये चर्चित सितारे

रोहतक | हरियाणा, पंजाबी और बॉलीवुड से जुड़े कई कलाकार आज रोहतक में एक मंच पर नजर आएंगे. सुपवा यूनिवर्सिटी में हरियाणी इनोवेटिव फिल्म एसोसिएशन (हाइफा) के दो दिवसीय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ हाइफा का आयोजन किया जा रहा है. फेस्टिवल में दो दिनों के दौरान कुल 24 फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी. शहर के लोगों को विदेशी फिल्में देखने का मौका भी मिलेगा.

Rohtak Film City

फेस्टिवल का आगाज हरियाणवी फिल्म मुआवजा की स्क्रीनिंग से किया जाएगा. वहीं, दूसरे दिन अवॉर्ड समारोह से पहले लाइसेंस फिल्म आखिरी स्क्रीनिंग होगी. इसके बाद शाम को अवॉर्ड वितरण के साथ फेस्टिवल का समापन किया जाएगा.

एक मंच पर दिखेंगे कई चेहरे

कार्यक्रम में फेस्टिवल चेयरमैन एवं अभिनेता यशपाल शर्मा के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की मां अभिनेत्री सुमित्रा हुड्डा पेडनेकर शामिल होंगी. इसके अलावा राजीव भाटिया, राजू मान, अनूप लाठर, सुशील दहिया, रेखा वर्मा सरीन, लीला सैनी और मीना मलिक अलग-अलग सेशन में हिस्सा लेंगे. पंजाबी सिंगर काका, पंजाबी अभिनेता प्रिंस कंवलजीत सिंह और मासूम शर्मा भी फेस्टिवल में शिरकत करेंगे. बॉलीवुड, पंजाबी और हरियाणवी सिनेमा से जुड़े अन्य कलाकार और फिल्म जगत की हस्तियां भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी.

स्टूडेंट सीधे फिल्मकारों से करेंगे बातचीत

फेस्टिवल केवल फिल्मों की स्क्रीनिंग तक सीमित नहीं रहेगा. सुपवा के स्टूडेंट को फिल्मकारों और कलाकारों से सीधे संवाद करने का मौका मिलेगा. नई प्रतिभाओं के लिए मार्गदर्शन और फिल्म निर्माण से जुड़ी बारीकियां समझने के सेशन भी होंगे. विशेष ज्यूरी द्वारा चुनी गई फीचर फिल्में, रीजनल फिल्में, शॉर्ट फिल्में, डॉक्यूमेंट्री और म्यूजिक वीडियो दर्शकों के सामने प्रदर्शित किए जाएंगे. समापन के अवॉर्ड समारोह में प्रदेश सरकार के सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के कमिश्नर एवं सचिव केएम पांडुरंग मुख्यातिथि रहेंगे.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.