देर रात रोहतक पीजीआई में तीसरी मंजिल से कूदा कोरोना संक्रमित मरीज

रोहतक । रोहतक पीजीआईएमएस के वार्ड नंबर 24 में वीरवार की देर रात एक कोरोना संक्रमित मरीज ने छत से कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की. मामले की सूचना मिलते ही पीजीआईएमएस प्रशासन में हड़कंप मच गया. देर रात तक पीजीआईएमएस प्रशासन के अधिकारी मामले की छानबीन में जुटे हुए थे.

rohtak PGI

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 24 में दाखिल 35 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पाते ही पीजीआईएमएस के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में घायल हुए युवक को फौरन पीजीआई के आपातकालीन वार्ड में भर्ती करवाया.

घटना की सूचना मिलते ही पीजीआईएमएस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. युवक कोरोना संक्रमित होने के चलते कई दिनों से यहां भर्ती था, जहां उसका इलाज चल रहा था. देर रात तक छलांग लगाने वाले मरीज की पहचान नहीं हो पाईं थीं कि वह कौन है और कहा का निवासी है. वहीं पीजीआईएमएस थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें अभी तक मामले की कोई जानकारी नहीं है. समाचार लिखे जाने तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया था कि वार्ड की मंजिल से छलांग लगाने वाले मरीज की हालत कैसी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.