हरियाणा की बेटी अन्नू सुहाग बनीं लेफ्टिनेंट, CDS परीक्षा में महिला वर्ग में देशभर में पहला स्थान किया हासिल

रोहतक | खेल मैदान ही नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी हरियाणा की युवा प्रतिभा अपनी मेहनत की बदौलत सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है. इसी कड़ी में रोहतक जिले के गांव डोभ की बेटी अन्नू सुहाग ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की CDS- 2024 परीक्षा में महिला वर्ग में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर विशेष उपलब्धि हासिल की है.

Annu Suhag

घर में खुशियों का माहौल

अन्नू सुहाग का जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, परिजनों सहित गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया. सभी ने बेटी अन्नू को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. वहीं, बेटी के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर खुशी से माता- पिता की आंखें नम हो गई. उन्होंने कहा कि बेटी ने इतने बड़े पद पर पहुंचकर हमारा गौरव बढ़ाया है.

सेना में भर्ती होने का सपना पूरा

एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली अन्नू सुहाग बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रही है. 2 भाई- बहनों में सबसे बड़ी अन्नू ने बताया कि बचपन से ही भारतीय सेना में उच्च पद पर आसीन होने का सपना देखा था, जिसके पूरा होने की अपार खुशी हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता और गुरू जनों को दिया. ग्रामीणों ने कहा कि अन्नू सुहाग की उपलब्धि अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत का काम करेगी.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

अन्नू सुहाग ने बताया कि भारतीय सेना में उच्च पद पर भर्ती होने के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने जीतोड़ मेहनत की. उन्होंने निरंतर 10- 12 घंटे पढ़ाई की. अन्नू ने बताया कि यदि आप सच्ची लगन और कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्य पर ध्यान देते हैं, तो 1 दिन सफलता आपके कदम अवश्य चूमेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.