महम ऐतिहासिक बावड़ी में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रोहतक । रोहतक के महम स्थित ऐतिहासिक बावड़ी के कुएं में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या मान कर चल रही है जबकि परिजनों का कहना है कि उनकी हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हस्पताल भेज दिया है.

maham bawadi news
मंगलवार सुबह पुलिस को करीब 9 बजे बावड़ी के कुएं में एक व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला. मृतक की पहचान 52 वर्षीय रमेश निवासी महम के रूप में हुई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और बताया कि रमेश यहां अक्सर सुबह के समय घूमने के लिए आया करता था.

आज जब काफी देर तक भी वह वापिस नहीं आया तो वें भी उसकी तलाश में जुटे हुए थे. फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रमेश ने कुएं में कूदकर अपनी जान दी है या फिर किसी ने उसकी जान ली है. हालांकि परिवार के सदस्यों का साफ तौर पर कहना है कि रमेश को कुएं में किसी ने धक्का दिया है. मृतक रमेश प्रोपर्टी डीलर का काम करता था और पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों की तरफ से कोई शिकायत दर्ज करवाई जाती है तो मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी.-कुलबीर सिंह,महम थाना प्रभारी

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.