डेरा प्रमुख राम रहीम को वापस लाया गया जेल, तबीयत खराब होने की वजह से मेदांता अस्पताल में करवाया गया था भर्ती

रोहतक । साध्वी यौन शोषण के मामले में दोषी राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में वापस लाया गया है. बता दे कि राम रहीम को पेट में दर्द की वजह से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां पर पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

ram rahim 2

रोहतक की सुनारिया जेल मे लोटे राम रहीम

बता दे कि बाद में कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव बताई गई . मेदांता अस्पताल से सभी टेस्ट प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरमीत राम रहीम को छुट्टी दे दी गई. वीरवार शाम को 6:20 पर वह सुनारिया जेल में वापिस लाए गए. पिछले कुछ दिन पहले राम रहीम की तबीयत खराब हो गई थी,  जिसकी वजह से उन्हें रोहतक पीजीआई में ले जाया गया था, वहां से उन्हें जांच के लिए मेदांता के अस्पताल में रेफर किया गया था. अब अस्पताल प्रशासन ने उनके सभी टेस्ट पूरे करके उनको छुट्टी दे दी है. पूरी सुरक्षा के साथ दोबारा से राम रहीम को रोहतक के सुनारिया जेल में लाया गया.

यह भी पढ़े -  जींद- रोहतक से दिल्ली आवाजाही करने वालों की बढ़ेगी परेशानी, रद्द ट्रेनों की सूची आई सामने
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.