खुशखबरी: रोहतक से ज्वालामुखी- धर्मशाला के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

रोहतक | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में रोडवेज विभाग द्वारा श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक और अच्छी सौगात दी गई है.

Haryana Roadways Bus

हिमाचल की वादियों में लीजिए सफर का मजा

रोहतक रोडवेज डिपो द्वारा हिमाचल प्रदेश के टूरिस्ट स्पॉट धर्मशाला के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों को बड़ी सौगात दी गई है. इससे रोहतक सहित आसपास के इलाकों के यात्रियों को धर्मशाला जाने के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

संस्थान प्रबंधक हंसराज ने बताया कि विभाग द्वारा इस नए रूट पर बस संचालन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है और इसी सप्ताह में धर्मशाला डिपो से हस्ताक्षर होते ही नियमित सेवा शुरू हो जाएगी. उन्होंने बताया कि यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा मिले, इसके लिए निरंतर विभाग द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं.

यह रहेगा शेड्यूल

उन्होंने बताया कि यह बस रोजाना दोपहर साढ़े 12 बजे रोहतक बस स्टैंड से रवाना होगी. वहीं, शाम 6 बजे चंडीगढ़ बस स्टैंड से रवाना होकर धर्मशाला का सफर तय करेगी. चंडीगढ़, ऊना, ज्वालाजी मंदिर और कांगड़ा होते हुए धर्मशाला जाने वाली इस बस में प्रति व्यक्ति यात्री किराया 840 रुपए निर्धारित किया जाएगा. इस बस के संचालन से यात्रियों को रोहतक से चंडीगढ़ के लिए न केवल अतिरिक्त बस सेवा का लाभ मिलेगा बल्कि माता ज्वालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं और हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों में घूमने वाले पर्यटकों को भी इसका फायदा पहुंचेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.