रोहतक में बाप-बेटी की रात को घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

रोहतक | हरियाणा के रोहतक में बाप-बेटी का बेरहमी से कत्ल करने का मामला सामने आया है. रात को जिले के नजदीकी गांव बोहर में इस घटना को अंजाम दिया गया है. मृतक सुरेंद्र का खून से लथपथ शव पशुओं के बाड़े में पड़ा मिला है. 13 वर्षीय बेटी निकिता का शव कमरे में बेड पर खून से लथपथ मिला.

cRIME

रोहतक पुलिस ने सुबह जानकारी पाकर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. छानबीन के लिए मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी बुलाई गई. घटना के बाद गांव में सनसनी फैली हुई है.

जानकारी के मुताबिक दोनों को बाइक सवार 3 बदमाशों ने गोली मारी है. हत्या को मृतक की पत्नी से चल रहे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. घटना का पता तब चला जब बुधवार सुबह दोनों पिता-पुत्री का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला. मृतकों की पहचान बोहर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (50) और उनकी बेटी निकिता (13) के रूप में हुई है. दोनों के शव घर में अलग-अलग जगहों पर पड़े थे. सूचना मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. एसपी उदयसिंह मीणा खुद मौके पर पहुंचे.

सुरेंद्र का अपनी पत्नी से था विवाद

मृतक सुरेंद्र सिंह का अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी. जिसके चलते उसकी पत्नी भी उससे अलग रहती थी. दोनों कई सालों से अलग रह रहे थे. वहीं, उनका केस भी कोर्ट में चल रहा था. मृतक सुरेंद्र वर्तमान में खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था.

यह भी पढ़े -  हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट

रात में पिता-पुत्री दोनों घर पर थे. मृतक सुरेंद्र का शव पशु कक्ष में पड़ा मिला. वहां उसकी निकिता बेड पर पड़ी मिली जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की हत्या अलग-अलग जगहों पर की गई है. फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है. उसके बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा. मौके से इस घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा सकते हैं. वहीं, कार्रवाई के बाद शवों को रोहतक पीजीआई लाया जाएगा. जहां डॉक्टरों द्वारा उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.