हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट

रोहतक | मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का सीधा असर वैश्विक उर्जा बाजार पर देखने को मिल रहा है. इससे भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के बहुत से देशों में LPG और पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है. हालांकि, भारत सरकार स्पष्ट कर चुकी हैं कि देशभर में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य हैं और किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है.

Gas Cylinder

देशभर में LPG को लेकर मची अफरातफरी के बीच काफी लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि बाजार में सिलेंडर की कीमत क्या बनी हुई है. आइए हम आपको यहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की जानकारी देते हैं.

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें

हरियाणा प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है जिसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं और कारोबारियों पर पड़ रहा है. यहां 14.2 किलोग्राम भारवर्ग वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 910 रुपए से 950 रुपए के बीच बनी हुई है. अलग- अलग शहरों में इसकी कीमत की बात करें तो भिवानी में 915 रुपए, अंबाला में 930 रुपए और फरीदाबाद में 914.50 रुपए बनी हुई है.

हिसार में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 920.50 रुपए का मिल रहा है. वहीं, रोहतक में इसकी कीमत 915 रुपए, गुरुग्राम में 914.50 रुपए, सोनीपत व पानीपत में 916 रुपए और यमुनानगर में 939.50 रुपए बनी हुई है. प्रदेश के अन्य शहरों की बात करें तो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 900- 950 रुपए के बीच में बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार- काकिनाडा टाउन के बीच समर स्पेशल ट्रेन होगी संचालित, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव

होटलों- रेस्टोरेंट और ढाबों में इस्तेमाल होने वाला 19 किलोग्राम भारवर्ग वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत की बात करें तो गुरुग्राम में 2,096.50 रुपए, हिसार में 2,146 रुपए, फरीदाबाद में 2,081.50 रुपए, पानीपत व सोनीपत में 2,080 रुपए और सिरसा में 2,149 रुपए बनी हुई है. प्रदेश के अन्य शहरों में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2,075 से 2,150 रुपए के बीच बनी हुई है.

नई कीमतों से साफ हो रहा है कि प्रदेश के अलग- अलग जिलों में उपभोक्ताओं को अलग- अलग कीमत पर गैस सिलेंडर मिल रहा है. वहीं, सिलेंडर बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया जा चुका है. शहरों में 25 दिन बाद और गांवों में 45 दिन बाद गैस सिलेंडर बुक हो रहा है. वहीं, उपभोक्ताओं के लिए सलाह जारी की गई है कि वे एचपी, भारत और इंडेन गैस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ताजा कीमतों की जानकारी लेते रहें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.