त्यौहारी सीजन पर कामाख्या मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रोहतक से चलेगी स्पेशल ट्रेन

रोहतक | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने प्रदेश की जनता को एक और लंबी दूरी की ट्रेन की सौगात मिली है. खासकर कामख्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को इस स्पेशल ट्रेन का फायदा पहुंचेगा. बता दें कि रेलवे ने प्रयागराज होकर कामाख्या से रोहतक के लिए स्पेशल ट्रेन संचालित करने की घोषणा कर दी है. त्यौहारी सीजन पर कामाख्या मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से सफर करना आरामदायक हों सकेगा.

Train Railways

यह रहेगा शेड्यूल

भारतीय रेलवे ने प्रयागराज होकर कामाख्या से रोहतक के लिए स्पेशल ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखा दी है. सप्ताह में एक दिन संचालित होने वाली इस ट्रेन की शुरुआत 26 सितंबर और रोहतक से 28 सितंबर से होगी. ट्रेन नंबर 05625, कामाख्या से प्रत्येक शुक्रवार 7 नवंबर तक रात 10 बजे चलकर शनिवार/ रविवार की रात 2:10- 2:15 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रविवार दोपहर 2:45 बजे रोहतक पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 05626, की रवानगी 28 सितंबर से 9 नवंबर तक रात 10.10 बजे रोहतक से रवाना होकर अगली सुबह 9:40- 9:50 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं दोपहर साढ़े 3 बजे कामख्या पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  रोहतक में दुष्यंत चौटाला ने साधा निशाना, बोले- "SYL और यमुना जल पर जवाब दे हरियाणा सरकार"

त्यौहारी सीजन पर लिया फैसला

एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 21 कोच की इस ट्रेन में एसी थ्री एवं स्लीपर के 6- 6, जनरल श्रेणी के 4, AC- 2 के दो, एसी फर्स्ट, एसएलआर एवं एसएलआरडी का एक-एक कोच रहेगा. उन्होंने बताया कि त्यौहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला लिया गया है, ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.