हरियाणा में बकाया बिजली बिल पर ब्याज माफी की घोषणा, एकमुश्त भुगतान पर 10 फीसदी छूट

रोहतक | हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां रोहतक के महम में बिजली विभाग द्वारा बकाया बिजली बिलों के भुगतान को लेकर राहत देने की घोषणा की गई है. विभाग ने बकाया बिजली बिलों पर लगे सभी ब्याज को माफ कर दिया है. साथ ही, बकाया बिजली बिल का एकमुश्त भुगतान करने पर 10% की अतिरिक्त छूट का लाभ देने का प्रावधान किया गया है.

Bijli Upbhokta

किस्तों में भुगतान की सुविधा

बिजली विभाग के SDO संजीत कुमार ने बताया कि बकाया बिजली बिल के एकमुश्त भुगतान पर दस प्रतिशत की छूट दी जाएगी. जो बिजली उपभोक्ता एकमुश्त भुगतान करने में सक्षम नहीं है, उनके लिए किस्तों में भुगतान करने की सुविधा दी गई है. उपभोक्ता चार द्विमासिक या 8 मासिक किस्तों में अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  Samagra Shiksha Rohtak Jobs: जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा रोहतक में निकली शैक्षिक स्वयंसेवक के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

SDO ने कही यह बात

एसडीओ संजीत कुमार ने बताया कि यह योजना उन सभी बिजली उपभोक्ताओं के लिए लाभदायक साबित होगी, जिन्होंने लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है. इस योजना का फायदा उठाकर ऐसे उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान कर सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.