रोहतक | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Saini) आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विधानसभा क्षेत्र किलोई में पहुंचे, जहां उन्होंने अखिल भारतीय शिव कुमार मेमोरियल तृतीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा.
CM की विशेष खातिरदारी
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नायब सैनी को महिलाओं ने मंच पर दूध पिलाया. महिलाओं ने यह दूध 101 घरों से इकट्ठा किया था. मुख्यमंत्री ने बाल्टी को मुंह लगाकर दूध पिया और महिलाओं का आशीर्वाद लिया. साथ ही, उन्होंने कहा कि किलोई हल्के की सरदारी में आकर बेहद खुशी हुई है.
सीएम नायब सैनी को किलोई गांव में महिलाओं ने बाल्टी भर के दूध पिलाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दूध का कर्ज चुकाऊंगा, सारी जिंदगी थारी सेवा म्ह लाऊंगा. आज किलोई गाम म्ह मातृशक्ति नै कई घरां तै दूध कट्ठा करकै अपणे इस बेटे को पिलाया. मैं माताओं के इस प्यार अर आशीर्वाद खातर उनका तहेदिल तै आभार प्रकट करूं सूं, धन्यवाद.
इस दूध का कर्ज चुकाऊंगा, सारी जिंदगी थारी सेवा म्ह लाऊंगा।
आज किलोई गाम म्ह मातृशक्ति नै कई घरां तै दूध कट्ठा करकै अपणे इस बेटे को पिलाया।
मैं माताओं के इस प्यार अर आशीर्वाद खातर उनका तहेदिल तै आभार प्रकट करूं सूं, धन्यवाद।
राम-राम🙏 pic.twitter.com/3GqC1g7jZu
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) April 18, 2025
कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ से हुंकार भरते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव वोटबैंक की राजनीति की है. बीजेपी अब कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाए गए कानूनों में संशोधन कर रही है. उन्होंने कहा कि जो वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक आया है, उससे हमारे मुस्लिम समाज को फायदा पहुंचेगा.
राबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी की जांच पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से यह मामला चल रहा है. यदि वाड्रा गलत नहीं है तो उन्हें डटकर ईडी की जांच का सामना करना चाहिए. इसमें प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं है. सरकारी तंत्र के दुरुपयोग पर उन्होंने कहा कि सारे बोलते हैं, केजरीवाल ने भी आरोप लगाएं, थे लेकिन जनता सब जानती है और समझतीं है. प्रदेश की जनता ने भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाई है और हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बीजेपी की सरकार को चुना है.
