52 साल पहले दादा की हत्या, पोते ने अब लिया बदला, दिल दहला देगी वारदात

रोहतक । हरियाणा के रोहतक के गांव मकडोली कला में 52 साल पहले हुई, दादा की हत्या का बदला लेने के लिए 28 साल के पोते ने 76 साल वर्षीय पड़ोसी रिटायर फौजी की पेट में तलवार मार कर हत्या कर दी. फौजी की पुत्र वधू से बचाने के लिए दौड़ी तो आरोपी हत्या को अंजाम देकर फरार हो गया.बाद में पुलिस एसपी राहुल शर्मा के दिशा निर्देशों के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में रिमांड के लिए पेश किया जाएगा.

DEATH PARIWAR

पुरानी दुश्मनी के चलते नवल सिंह को तलवार से मार डाला

सदर थाने में वीरेंद्र की पत्नी मीना ने बताया कि वह मकड़ोली कला गांव की रहने वाली है. मीणा ने बताया कि वह सुबह घर पर 10:00 बजे खाना बना रही थी. फौजी नवल सिंह घर के आंगन में बैठकर खाना खा रहा था. उसी समय घर में पड़ोसी संदीप उर्फ गोला आया और वीरेंद्र के बारे में पूछना लगा. जिस पर मीना ने पति के बाहर जाने की खबर बताइए. यह बात सुनकर संदीप चला गया और कुछ देर के बाद वह तलवार लेकर आया. संदीप ने नवल सिंह के पेट में तलवार घोंप दी. संदीप ने दोबारा तलवार से वार करने की कोशिश की जिस पर मीना चिल्ला उठी और संदीप को पकड़ने की कोशिश करने लगी. इसके बाद उसने मीना पर भी हमला करने की कोशिश की. इसी बीच मीणा ने तलवार पकड़ ली,जिससे तलवार मौके पर गिर गई. आरोपी मीना उसके पति और बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

दादा की मौत का बदला लेने के लिए पोते ने नवल सिंह को मारा

खून से लथपथ हालत में नवल सिंह को राजवीर और रविंद्र की सहायता से इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि 52 साल पहले संदीप के दादा श्री लाल की हत्या नवल सिंह उसके परिवार के सदस्यों ने किसी विवाद के चलते की थी. जिसके लिए सभी जेल भी गए थे. बाद में गांव में पंचायती तौर पर फैसला होने के बाद आरोपी कोर्ट से बरी हो गए. श्री लाल की हत्या होने के ढाई महीने बाद संदीप के पिता पैदा हुए थे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.