हरियाणा सरकार करेगी महिलाओं को सम्मानित, उत्कृष्ट कार्यो के लिए महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

रोहतक । सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा. जिसके लिए महिलाए 18 अक्टूबर तक आवेदन कर सकती है. बता दें कि इन पुरस्कारों के बारे में जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है. राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. यह पुरस्कार हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को प्रदान किए जाते हैं.

SCOTY BY DUSHANT

File Photo

हरियाणा सरकार करेगी महिलाओं को सम्मानित

बता दें कि महिलाओं को दिए जाने वाले पुरस्कारों में इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत डेढ़ लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत ₹1लाख रूपये, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र,लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के तहत ₹51000 , एएनएम नर्स, महिला एमपीएचडब्ल्यू के तहत ₹21000 व प्रशस्ति पत्र, महिला खिलाड़ी पुरस्कार के तहत ₹21000 व प्रशस्ति पत्र, आदि अन्य पुरस्कारों से महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा. बता दें कि डीसी कैप्टन मनोज कुमार के अनुसार संपूर्ण बायोडाटा के साथ महिलाओं की ओर से किए गए योगदान के विस्तृत जानकारी के साथ 18 अक्टूबर तक महिला एवं बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में आवेदन भेजे जा सकते हैं. 8 मार्च 2022को पुरस्कार विजेता महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.