रोहतक बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए चलेगी हरियाणा रोडवेज की AC बस, फटाफट देखें टाइमिंग और स्टॉपेज

रोहतक | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अंबाला रोडवेज डिपो द्वारा बद्दी और रोहतक जाने के लिए AC बस सेवा की शुरुआत की गई है. लंबे समय से लोग इन रूटों पर एसी बस सेवा शुरू करने की मांग उठा रहे थे.

Haryana Roadways AC Bus

लुधियाना का शेड्यूल

अंबाला रोडवेज डिपो द्वारा हिमाचल प्रदेश के बद्दी के लिए संचालित होने वाली सामान्य बस को अब लुधियाना रूट पर चलाया जाएगा. यह बस अंबाला कैंट बस स्टैंड से सुबह 09.39 बजे लुधियाना के लिए रवाना होगी. हिमाचल प्रदेश के बद्दी के लिए AC बस अंबाला कैंट बस स्टैंड से सुबह 3:20 बजे पर संचालित होगी.

यह रहेगा बस का रूट

अंबाला कैंट बस स्टैंड से सुबह 03.20 बजे जो एसी बस बद्दी जाएगी, वह पंचकूला और पिंजौर होते हुए सुबह साढ़े 5 बजे बद्दी पहुंचेगी. यहां आधे घंटे के ठहराव के बाद बस वापस रवाना होकर सुबह 9 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी. इसके बाद, यही बस चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी.

सुबह 10 बजे चंडीगढ़ पहुंचने के बाद यही बस रोहतक के लिए रवाना होगी, जो अंबाला कैंट, पिपली, करनाल बाईपास और पानीपत- गोहाना होते हुए दोपहर करीब ढाई बजे रोहतक पहुंचेगी. यह बस रोहतक में रात्रि ठहराव करते हुए सुबह 05.47 बजे रोहतक बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.