हरियाणा में गुरु ब्रह्मानंद जयंती के अवसर पर कल रहेगा प्रतिबंधित अवकाश, इनकी रहेगी छुट्टी

रोहतक | हरियाणा में कल 24 दिसंबर को गुरु ब्रह्मानंद जयंती (Guru Brahmanand Jayanti) के चलते विशेष अवकाश रहेगा. इस विषय में हरियाणा सरकार द्वारा आधिकारिक पत्र जारी किया गया है. सरकार हरियाणा सरकार के अधीन आने वाले संबंधित विभागों, सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों व शिक्षा संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश के आदेश जारी किए गए हैं.

CM Nayab Singh Saini

आधिकारिक आदेश हुए जारी

हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी विवेक जोशी ने इस विषय में आधिकारिक आर्डर जारी करते हुए संबंधित विभागों, सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों व शिक्षा संस्थानों में प्रतिबंधित अवकाश के लिए सूचित किया है.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

हालांकि, कल स्कूलों में गुरु ब्रह्मानंद जयंती के अवसर पर अवकाश नहीं होगा, सामान्य दिनों की तरह ही स्कूलों में क्लास लगाई जाएगी. कल सरकारी कार्यालयों में प्रतिबंधित अवकाश रहेगा, इस दौरान कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों का अवकाश रहेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts