हरियाणा में हॉटस्पॉट ऑन न करने पर पति ने की पत्नी की हत्या, हैरान कर देने वाले मामले ने उड़ाए सबके होश

रोहतक | हरियाणा के रोहतक स्थित मदीना गांव में मंगलवार को एक महिला रेखा (26 वर्ष) की हत्या उसके पति अजय ने कर दी. बता दें कि मंगलवार को गांव में महिला रेखा का शव घर में स्थित पशु बांधने वाले स्थान पर पड़ा हुआ मिला. उसके शरीर पर तेजधार हथियार से काटे जाने के निशान थे. मृतका का पति घर से नदारद था. घटना के समय मृतका का एक बेटा और बेटी स्कूल में गए हुए थे.

crime scene

पति बदल रहा था बार- बार बयान

महम के DSP संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा की जा रही शुरुआती जांच के दौरान मृतिका का आरोपी पति बार- बार अपने बयान बदलता रहा. उसने पुलिस को बताया कि वह भैरव बाबा का भक्त है और उसने तंत्र विद्या के चलते अपनी पत्नी की हत्या की है. पुलिस को शक हुआ तो बच्चों से पूछताछ की गई. बच्चों ने बताया कि उनके पिता अजय और मां रेखा का सुबह ही मोबाइल हॉटस्पॉट ऑन करने को लेकर झगड़ा हुआ था. उसके बाद, वह दोनों भाई बहन स्कूल चले गए.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

पुलिस की सख्ती के बाद पति ने कबूला जुर्म

बहु अकबरपुर पुलिस थाना के जांच अधिकारी जय भगवान ने बताया कि पुलिस द्वारा बाद में सख़्ती से पूछताछ करने पर अजय ने स्वीकार किया कि मोबाइल का हॉटस्पॉट ऑन न करने के कारण उसने तेजधार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या की है. उसने बताया कि रेखा पशु बांधने वाले स्थान पर साफ- सफाई कर रही थी. कई बार कहने के बाद भी उसने अपने मोबाइल से हॉटस्पॉट ऑन नहीं किया. इसी कारण उसने रेखा की तेजधार हथियार से हत्या कर दी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts