युवाओं के लिए मिशाल कायम कर रहे हैं जगत सिंह, 69 की उम्र में जीत रहे हैं मेडल पर मेडल

रोहतक । कहते हैं, हुनर दिखाने की कोई उम्र नहीं होती है और आदमी में काबिलियत है तो उसे किसी भी समय पर प्रदर्शित किया जा सकता है. इसकी ताजा बानगी पेश कर रहे हैं, रोहतक की हनुमान कालोनी के निवासी 69 वर्षीय रिटायर्ड इंस्पेक्टर जगत सिंह, जो न केवल बुजुर्ग बल्कि अपने प्रदर्शन से युवाओं के लिए भी मिशाल पेश कर रहे हैं.

news 13

मूल रूप से रोहतक जिले के गांव मोखरा निवासी जगत सिंह साल 2011 में हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए थे. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने फिटनेस की ओर ध्यान दिया और खेल मैदान का रुख किया. रिटायरमेंट के बाद से ही मास्टर एथलीट जगत सिंह अब तक लगभग 400 मेडल जीत चुके हैं. हरियाणा ही नहीं बल्कि नेशनल व इंटरनेशनल लेवल पर भी मास्टर एथलीट्स मुकाबलों में उन्होंने प्रदेश का नाम रोशन किया है.

12 साल से नहीं हुए हैं बीमार

देश- प्रदेश के लिए ढेरों मेडल जीतने वाले जगत सिंह ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद उन्होंने खेल मैदान पर अभ्यास करना शुरू कर दिया. जिसका फायदा यह हुआ हैं कि वो पिछले 12 साल से कभी बीमार नहीं हुए हैं. उन्होंने बताया कि वो सामान्य भोजन करना ही पसंद करते हैं. वे युवाओं को भी खेल मैदान पर जाकर प्रैक्टिस करने के लिए प्रेरित करते हैं.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

नेशनल चैंपियनशिप में जीते 5 मेडल

मास्टर एथलीट जगत सिंह ने हाल ही में 27 अप्रैल से 1 मई तक तमिलनाडु में हुई मास्टर एथलीट चैंपियनशिप में 5 मेडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन करने का काम किया है. जगत सिंह ने 300 मीटर बाधा दौड़ में गोल्ड मेडल, 400 मीटर रिले दौड़ में गोल्ड मेडल, 1600 मीटर रिले दौड़ में गोल्ड मेडल, 400 मीटर दौड़ में रजत व 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.