हरियाणा से महाकुंभ मेले का सफर होगा आसान, रोहतक तक दौड़ेगी महामना एक्सप्रेस ट्रेन

नई दिल्ली | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को खास सौगात दी है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों उद्घाटित पहली ट्रेन महामना एक्सप्रेस अब वाराणसी से रोहतक तक संचालित होगी. इस ट्रेन का रोहतक तक विस्तार होने से श्रद्धालुओं को महाकुंभ मेले में आने में सहुलियत मिलेगी.

Train Railways

रोहतक तक हुआ विस्तार

नार्दन रेल के लखनऊ मंडल के डीआरएम एसएम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ कैंट स्टेशन से नई दिल्ली के बीच सफर करने वाली इस ट्रेन के स्टेशन में 17 जनवरी (रोहतक तक) से विस्तार किया जाएगा. साथ ही, डिब्बों की संख्या भी बढ़ाकर 16 से 21 की जाएगी. बढ़ाए गए 5 डिब्बों में जनरल, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के होंगे.

उन्होंने बताया कि महाकुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेने वाराणसी आया हूं. महाकुंभ में पलट प्रवाह के दृष्टिगत कैंट स्टेशन पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई है. हैंगिंग एरिया में श्रद्धालुओं के विश्राम का प्रबंध किया गया है और प्लेटफॉर्म पर भीड़- भाड़ से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

यह भी पढ़े -  हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट

सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

DRM एसएम शर्मा ने बताया कि स्टेशन पर हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी. उन्होंने बताया कि 450 अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें से 150 कर्मचारियों को कैंट स्टेशन पर तैनात किया जाएगा. स्टेशन के एंट्री- एग्जिट पर डीएफएमडी लगाए जाएंगे, जहां जीआरपी के जवानों की ड्यूटी रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.