रोहतक | रेलयात्री के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. त्योहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ से छुटकारा दिलाने और यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने मदार- रोहतक- मदार स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा के संचालन का फैसला लिया है. खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इस स्पेशल ट्रेन के संचालन का फायदा पहुंचेगा.
यह रहेगा शेड्यूल
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09639, मदार- रोहतक स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा 8- 10 अगस्त तक (03 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन साढ़े 4 बजे रवाना होकर 12.50 बजे रोहतक पहुंचेगी. नारनौल स्टेशन पर यह ट्रेन 08.40 बजे पहुंचेगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद अपने गंतव्य स्थान रोहतक के लिए रवाना हो जाएगी.
कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09640, रोहतक- मदार स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा आठ अगस्त से 10 अगस्त तक (03 ट्रिप) रोहतक से प्रतिदिन 13.20 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुंचेगी. यह ट्रेन नारनौल स्टेशन पर 16.20 बजे पहुंचेगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद आगे अपने गंतव्य स्थान के लिए बढ़ जाएगी.
इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 16 साधारण व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होगे.
