महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ने परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, यहा देखें

रोहतक । महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल जारी किया है. एमडीयू की बीकॉम पास, वोकेशनल व आनर्स की प्रथम से छठे सेमेस्टर तथा वार्षिक स्कीम, पीजी डिप्लोमा- योगा साइंस व रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजी की प्रथम व दूसरे सेमेस्टर, बीपीएड की प्रथम से चौथे सेमेस्टर तथा सीपीएड/डीपीएड की प्रथम से चौथे सेमेस्टर की स्पेशल चांस की परीक्षाएं 20 दिसंबर से शुरू हो रही हैं.

MDU

परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिंधु ने बताया कि बीएसडब्लू तीसरे सेमेस्टर की स्पेशल चांस की परीक्षाएं 18 दिसंबर से शुरू होंगी तथा डीपीएड दूसरे सेमेस्टर की नियमित नार्मल चांस की परीक्षाएं 20 दिसंबर से शुरू होंगी. वहीं परीक्षाओं से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की अधिकारिक बेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

वहीं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की सभी पाठ्यक्रमों की री-अपीयर, इंप्रूवमेंट तथा एडिशनल परीक्षाओं के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है. परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिंधु ने बताया कि सभी पाठ्यक्रमों की री-अपीयर, इंप्रूवमेंट तथा एडिशनल परीक्षाओं के परीक्षा फार्म बिना लेट फीस के 22 दिसंबर तक भरे जा सकते हैं. 500 रुपये लेट फीस के साथ 29 दिसंबर तक तथा 1000 रुपए लेट फीस के साथ 7 जनवरी तक उपरोक्त परीक्षा फार्म भरने का अवसर रहेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.