रोहतक में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, बेटी बोली-पापा की नहीं थी किसी के साथ दुश्मनी

रोहतक । हरियाणा में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे सरेआम गोली मारकर लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं. ऐसा ही एक मामला रोहतक जिले से सामने आया है जहां आज सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाईं है. पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.

death

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के मैनपुरी का रहने वाला सौरभ सक्सेना पानीपत में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था. उसकी पत्नी व बच्चे मैनपुरी से रोहतक लौट रहे थे. सौरभ किसी दोस्त की गाड़ी लेकर उनको लेने के लिए रोहतक आया था. इसी दौरान जलेबी चौक के पास झज्जर रोड़ पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास उसको गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया. गोलियां मारने के बाद हत्यारे मृतक सौरभ की गाड़ी भी साथ ले गए. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है कि इस हत्याकांड को लूटपाट के इरादे से अंजाम दिया गया है या कोई और वजह है.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व एसएफएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतक की बेटी ने बिलखते हुए कहा कि पिता उन्हें लेने के लिए रोहतक आएं थे. आधे घंटे तक उन्होंने पापा के पास फोन मिलाने के प्रयास किए, जिसके बाद वह पेट्रोल पंप के पास आकर देखते हैं तो पापा की लाश मिलती है. बेटी ने बताया कि उनके पापा बेहद सरल स्वभाव के इंसान थे. उनका किसी से कोई द्वेष नहीं था और ना ही उन्होंने कभी शराब का सेवन किया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.