MDU: रीअपीयर फॉर्म हुए शुरू, जाने किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

रोहतक । महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी(MDU) से संबंधित कॉलेजों में B.A,  . com, B. Sc आदि कोर्सेज की पहले, तीसरे,पांचवें, छठे सेमेस्टर के रीअपीयर के फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी student.mdu.ac. in वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर आवेदन कर सकते हैं.

MDU

इन जरूरी डाक्यूमेंट्स की होगी आवश्यकता

इसके संबंधित सभी कॉलेजों में नोटिस बोर्ड पर सूचना लगा दी गई है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी है. इसके बाद आवेदन विलंब शुल्क सहित करना होगा. इसके लिए सभी विद्यार्थी जरूरी दस्तावेजों जैसे 10th की मार्कशीट, 12th की मार्कशीट, एक फोटो, साइन, रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार कार्ड, लेफ्ट थंब आदि अनिवार्य है. इस बार यूनिवर्सिटी की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन ही होंगी. सभी छात्रों को नोटिस बोर्ड के माध्यम से इस बारे में जानकारी दे दी गई है. विद्यार्थियों से अलग-अलग सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना शुरू, सरकारी स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर व मिल्क बार
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.