रोहतक में बेड पर मिले मां और बेटी के शव, हत्या के बाद पति लापता

रोहतक । हरियाणा में डबल मर्डर का मामला सामने आया है. रोहतक शहर की राजेंद्रा कॉलोनी में मां-बेटी की हत्या कर दी गई. वहीं मृतका का पति अभी तक फरार हैं. हत्या का पता बुधवार सुबह, उस समय चला जब मकान मालिक ऊपर छत पर टंकी में पानी चेक करने गया. तब उसने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ है.

Rohtak Murder News

मां और बेटी के शव बेड पर मिले, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 

जब वह कमरे के अंदर गया तो उसने देखा कि मां बेटी के शव बेड पर पड़े थे और उन दोनों के मुंह से झाग निकल रहे थे. इसके बाद इसकी सूचना पड़ोस में रहने वाले लोगों को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हत्या का शक पति पर बताया जा रहा है. जो घर से अभी तक फरार है. बता दे कि मूल रूप से सांघी गांव का संदीप काफी समय से राजेंद्र कॉलोनी में किराए पर रहता था.

उसकी पत्नी सुनील और 6 साल की बेटी भावना भी उसके साथ रहते थी. बुधवार सुबह सुनील और उसकी बेटी बेड पर मृत हालत में मिली. दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था. वही संदीप के बारे में अभी भी किसी को कोई जानकारी नहीं मिली है, कि वह कहां है. सूचना मिलते ही सीटी थाना प्रभारी राकेश सैनी और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची.

यह भी पढ़े -  हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट

एस एस एल इंचार्ज डॉ सरोज मलिक दहिया को भी मौके पर बुलाया गया. शक की सुई अभी तक महिला के पति पर ही लटकी हुई हैं. प्राथमिक जाँच मे सामने आया है कि दोनों को पहले जहरीला पदार्थ दिया गया और फिर तकिए से गला दबाकर मारा गया. दोनों शवों को फ़िलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की, मौत किन कारणों से हुई.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.