पति और उसकी प्रेमिका से परेशान होकर पत्नी ने दो बेटियों संग दी जान

रोहतक । हरियाणा के रोहतक स्थित गांव बोहर में महिला ने पति के नाजायज संबंधों, व पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहर खा लिया. जिसके कारण तीनों की मौत हो गई. जैसे ही महिला के मायके वालों को इसकी खबर मिली, वे झज्जर से रोहतक पहुंचे. वहाँ पहुंचने के बाद स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई.

Suicide

महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहर खाकर की आत्महत्या 

सूचना मिलते ही अर्बन स्टेट थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार, डीएसपी सदन सज्जन सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस द्वारा मायके पक्ष की शिकायत पर आरोपी व उसकी प्रेमिका पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर की है. रोहतक के बाहर गांव में महिला सोनिया ने अपनी बेटी रिया और दिया के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन किया. इसके बारे में मायके पक्ष ने पुलिस को जानकारी दी.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

मायके पक्ष से महिला के पिता ने पति राजेश के एक महिला से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया. साथ ही पिता ने आरोप लगाया कि वह अक्सर अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उनकी बेटी को पीटा करते थे. जिससे सोनिया बहुत परेशान थी, इसी वजह से उसने बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली. तीनों के शवों को पीजीआई शव गृह में रखवा दिया गया है. शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके बाद ही आगामी कार्रवाई पूरी की जाएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.