रोहतक: लाइव कैमरे में कैद हुई बॉक्सिंग खिलाड़ी की हत्या, वजह जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

रोहतक । रोहतक की तेज कॉलोनी में हुई पाड़ा मोहल्ला के युवक कामेश उर्फ रौनक की हत्या की गुत्थी अब सुलझ गई है. बता दे कि पुलिस को पता चला है कि एक महिला वारदात से पहले सोमवार पुलिस थाने में गई. उसने मौखिक तौर पर बताया कि आरोपी राहुल उसकी नाबालिग बेटी को तंग करता है. उसने लिखित शिकायत देने की बजाय आरोपी को समझाने का आग्रह किया है.

rohtak murder news 4

हत्या की वजह जानकर पुलिस रह गई हैरान

इसके बाद सोमवार देर रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए. जिसमें 26 वर्षीय कामेश उर्फ रौनक की जान चली गई. बता दे कि वह एमबीए दूसरे वर्ष का छात्र था . साथ ही पंजाब व दिल्ली में मॉडलिंग कर चुका था. वह बॉक्सिंग का भी काफी अच्छा खिलाड़ी रहा है . जब पुलिस ने दोनों मामलों की छानबीन की तो उसमें आरोपी एक ही निकला.

आरोपी राहुल उर्फ नली को गिरफ्तार कर लिया गया . हत्या की वजह जो पुलिस के सामने आई है, उसको सुनकर सभी हैरान रह गए. बता दें कि पाड़ा मोहल्ला निवासी राजेश लोहट नगर निगम में स्टोर कीपर है. सोमवार रात को उसके बेटे कामेश की हत्या कर दी गई, कामेश दो बहनों का इकलौता भाई था. राजेश ने पुलिस को बताया कि कामेश सोमवार रात को अपने दोस्त विशाल व शिवा के घर जाने की बात कहकर निकला था.

पुलिस ने सुलझाई मौत की गुत्थी 

रात करीब 9:45 बजे शिवा के घर झगड़ा हो गया. झगड़े में राहुल उर्फ नली, सनी,रोहित व दो अन्य लड़कों ने मारपीट की. राहुल ने चाकू से दोनों की छाती व पेट में वार किए. विशाल, शिवा व फारुल ने बचाने का प्रयास किया,लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया. घायल कामेश को पीजीआई  ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. राजेश ने पुलिस को बताया कि उसने कामेश के दोस्त विशाल  से झगड़े के बारे में पूछा. तो उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर राहुल ने किशोरी के साथ अभद्र व्यवहार किया था.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

उस समय कामेश, विशाल व उसके साथियों ने लड़की की मदद की थी. इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस का कहना है कि लड़की की मां पुलिस के पास आई थी.  लेकिन आरोपी राहुल के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी. उन्होंने कहा कि आरोपी को बुलाकर समझा दे. पुलिस ने पता किया तो आरोपी घर पर भी नहीं था. देर रात दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और इसमें एक युवक की जान चली गई. मृतक कामेश के परिजनों ने मंगलवार को पुलिस को 2 मिनट 19 सेकंड का एक वीडियो क्लिप सौपी है.

वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कुछ लोग एक युवक को पीटते हुए एक घर के सामने पहुंचे. कुछ देर तक वह लड़ते रहे, तभी एक युवक डंडा लेकर आया,कामेश ने डंडा छीन लिया फिर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. लोग दोनों पक्षों को अलग अलग करने की बजाय खड़े होकर तमाशा देखते रहे.  तभी एक पक्ष गली के अंदर चला गया, एक युवक वापस आया जिसने कामेश पर तेजधार हथियार से छाती व पेट पर वार किया. उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.