रोहतक | जब भी कभी हिंदुस्तान के लोग पाकिस्तान का नाम सुनते हैं, तो उनके मन में एक ऐसे दुश्मन देश की तस्वीर सामने आती है, जिसका हमेशा भारत के साथ 36 का आंकड़ा रहा है. ऐसे में जब दोनों देशों के इतिहास की बात करते हैं, तो हमें कई किस्से- कहानियां भी सुनने को मिलती हैं. आज हम एक ऐसे ही रहस्य के बारे में जानकारी देंगे, जो आपको काफी हैरान कर देगा. आज हम आपको बताएंगे हरियाणा की एक ऐसी ऐतिहासिक जगह के बारे में… जिसका पाकिस्तान से सीधे तौर पर कनेक्शन है.
पकिस्तान से कनेक्शन
हम बात कर रहे हैं सैद्यू कलाल द्वारा बनाई गई चोरों की बावड़ी की, जिसे मुगल राजा शाहजहां के सूबेदार ने आदेशित किया था. इसका पाकिस्तान से सीधा तौर पर कनेक्शन है, क्योंकि इसका रास्ता पड़ोसी मुल्क को जाता है. बता दें कि यह बावड़ी रोहतक के महम में है।
ऐसा माना जाता है कि यहाँ जमीन के नीचे सुरंग का जाल बना हुआ है, जो पाकिस्तान के लाहौर तक जाता है. साल 1995 में जब बाढ़ आई, तो इस बावड़ी के कई हिस्से तहस- नहस हो गए. इसके बाद, लगातार इस बावड़ी की स्थिति खराब होती गई. हालांकि, यहाँ की सीढ़िया पर अब चमगादड़ दिखाई देते हैं.
View this post on Instagram
चोरों की बावड़ी
इस कारण यह जगह और ज्यादा सुनसान दिखाई देने लगती है. ऐसा माना जाता है कि ज्ञानी चोर अमीरों को लूटकर बावड़ी में छलांग लगाकर गायब हो जाता था. इसी कारण ही इसे चोरों की बावड़ी के नाम से भी जाना जाता है. इसके अलावा, यहाँ स्थित कुएं का पानी गहरे काले रंग का है. इसलिए यह और ज्यादा रहस्यमई दिखाई देती है.
ऐसा माना जाता है कि चोर द्वारा चुराया गया धन आज भी इसी बावड़ी में मौजूद है, लेकिन इस बात का कोई पुख्ता प्रमाण मौजूद नहीं है. इसे लेकर और भी कई तरह की कहानी लोगों के बीच सुनी और सुनाई जाती हैं. इनमें से एक कहानी एक बारात से जुड़ी है. ऐसा माना जाता है कि एक बार एक बारात इस बावड़ी से होते हुए दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन वह रास्ते में ही गायब हो गई.
