रोहतक | हरियाणा में रेलयात्रियों को 26 दिसंबर यानि आज से परेशानी झेलनी पड़ सकती है. बता दें कि दिल्ली के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य शुरू किया गया है, जिसके चलते दिल्ली- रोहतक रेलवे लाइन पर पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है.
सप्ताह के बीच- बीच में ट्रेनों का संचालन होता रहेगा. इन ट्रेनों के रद्द होने से सर्दी के मौसम में रोहतक और दिल्ली जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ना लाजमी लग रहा है. दैनिक रेल यात्री समिति ने रेलवे विभाग से ट्रेनों को पूरी तरह रद्द न करके बहादुरगढ़ से रोहतक, जींद, हिसार व भिवानी की ट्रेनों को लगातार चलाने की मांग उठाई है.
रद्द ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 14323- 14324, बरेली इंटरसिटी को 26 दिसंबर से 16 जनवरी 2025 तक
- ट्रेन नंबर 20409- 20410 दिल्ली- भटिंडा इंटरसिटी 7 जनवरी से 16 जनवरी तक
- ट्रेन नंबर 22479- 22480, दिल्ली- लुधियाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 से 9 जनवरी तक और इसके बाद 11, 12 व 14, 16 जनवरी को
- ट्रेन नंबर 14035, पठानकोट- दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 8, 10, 13 व 15 जनवरी को
- ट्रेन नंबर 14036, पठानकोट- दिल्ली एक्सप्रेस 7, 9 , 11 व 14 जनवरी को
- ट्रेन नंबर 22485- 22486, दिल्ली- मोंगा इंटरसिटी 10 से 13 जनवरी तक
- ट्रेन नंबर 14737- 14738, कालिंदी एक्सप्रेस 14, 16 व 17 जनवरी को
- ट्रेन नंबर 4462, रोहतक- दिल्ली, 4424 जींद- दिल्ली, 4456 जींद- दिल्ली, 4988 जींद- दिल्ली, 4453 नई दिल्ली- जींद, 4431 दिल्ली- जाखल, 4432 जाखल- दिल्ली को 7 से 16 जनवरी तक रद्द किया गया है.
रूट डायवर्ट से चलेगी यह ट्रेनें
ट्रेन नंबर 4454 जींद- नई दिल्ली, 4089- 4090 दिल्ली- हिसार व ट्रेन नंबर 4425 को 14 से 16 जनवरी तक रद्द किया गया है. ट्रेन नंबर 16318, 19804 , 12439, 14727, 14728, 15909, 12481 व 14731 को रूट डायवर्ट से संचालित किया जाएगा.
