हरियाणा के इन जिलों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, समस्याओं का अब मौके पर होगा निपटारा

रोहतक | उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) द्वारा 5 दिसंबर गुरुवार को रोहतक जोन के करनाल, पानीपत, सोनीपत और झज्जर जिलों के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है. राजीव गांधी विद्युत भवन, दिल्ली रोड, रोहतक के कांफ्रेंस हॉल में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक इस कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें बिजली उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली बिलों, मीटर सिक्योरिटी, वोल्टेज व खराब हुए मीटर से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा.

Electricity Board

इन मामलों का होगा निस्तारण

बिजली चोरी, बिजली के दुरुपयोग और घातक/ गैर- घातक दुर्घटना जैसे मुद्दों पर विचार नहीं किया जाएगा. इस बारे में जानकारी देते हुए निगम के प्रवक्ता ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को विश्वसनीय और निर्बाध बिजली की आपूर्ति देने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रतिबद्ध है. बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप से सुलझाने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू किए गए हैं.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार जिन बिजली उपभोक्ताओं की एक लाख से तीन लाख रूपए तक की राशि के वित्तीय विवाद हैं, उनकी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts