रोहतक में डाक कांवड़ियों के लिए रूट एडवाइजरी जारी, इन रास्तों से आसान होगा भक्तों का सफर

रोहतक | भोले नाथ की नगरी हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िए अपने गंतव्य स्थानों की ओर लौटना शुरू हो चुके हैं. ऐसे में पैदल मार्ग पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं. रोहतक शहर की बात करें तो यहां 8 जगहों पर नाकाबंदी कर स्पेशल पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

Dak Kawad Yatra Kanwar

कांवड़ियों को सफर में नहीं होगी परेशानी

रोहतक एसपी नरेंद्र ने बताया कि बड़ी संख्या में कांवड़िए रोहतक जिले की सीमा के अंदर से गुजरेंगे. डाक कांवड़ियों का सुचारू संचालन जारी रहें, इसके लिए अलग से रूट निर्धारित किए गए हैं. आमजन व डाक कांवड़ियों को सफर में किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी, इसके लिए अलग से योजना बनाई गई है. कांवड़ यात्रा को देखते हुए शहर में भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है. भारी वाहन शहर के आउटर बाईपास से होते हुए अपने गंतव्य स्थान की ओर बढ़ेंगे.

इन रूटों पर चल रहे कांवड़िए

रोहतक के अंदर कावड़ लाने वाले श्रद्धालु गोहाना से रोहतक, रोहतक से बेरी, रोहतक से दादरी, रोहतक से भिवानी, गोहाना से लाखनमाजरा-महम-भिवानी, खरखौदा-सांपला-झज्जर रूटों पर डाक कावड़ यात्री ज्यादा चल रहे हैं. सभी रूटों पर ईआरवी/NH टीमें पेट्रोलिंग कर रही है. शहर के अंदर पैदल चलने वाले कावड़ यात्रियों के लिए राइडर द्वारा गश्त की जा रही है.

यह भी पढ़े -  चुकंदर की खेती से मालामाल हो रहे रोहतक के किसान, जानें लागत और प्रोफिट का पूरा गणित

डाक कांवड़ियों के लिए बनाया गया रूट

प्रशासन की तरफ से डाक कांवड़ियों के लिए कलानौर, भिवानी व दादरी की तरफ जाने के लिए गोहाना से रूखी, गांव घिलौड़ कलां, जसिया, ब्राह्मणवास, मकड़ौली टोल प्लाजा, आउटर बाईपास गोहाना गोल चक्कर, टी-प्वाईंट नजदीक बलराज कुंडू फॉर्म हाउस, जींद बाईपास चौक, हिसार बाईपास चौक, आईडीसी चौक, भिवानी रोड होते हुए कलानौर, भिवानी व दादरी का रूट बनाया है.

महम की तरफ जाने वाले डाक कांवड़ियों के लिए आउटर बाईपास गोहाना गोल चक्कर से होते हुए बलराज कुंडू फॉर्म हाउस, जींद बाईपास से हिसार रोड होते हुए अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे. सांपला-डीघल, बेरी व झज्जर की तरफ जाने वाले डाक कांवड़िए गोहाना बाईपास गोल चक्कर से होते हुए सनसिटी रोड, महेंद्रा माडल स्कूल, जाट भवन व दिल्ली बाईपास से होते हुए सांपला की ओर बढ़ेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.